1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Xi Jinping broke protocol for Donald Trump

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

Trump Jinping
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के वीडियो और तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, उन्होंने ट्रंप को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले भी मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। ऐसे में तमाम तरह की बातें और आकलन सामने आ रहे हैं कि आखिर शी जिनपिंग द्वारा यह निकटता जाहिर करने के क्‍या मायने हैं।

बता दें कि जिनपिंग पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने एयरपोर्ट गए। आमतौर पर इस तरह के स्वागत की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं। ट्रम्प चीन में APEC समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी जिनपिंग के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक भी होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रेयर अर्थ की सप्लाई जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा, ट्रम्प की कल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक भी होनी है। इसमें ईरान जंग, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

पहली बार प्रोटोकॉल तोड़ा : बता दें कि जिनपिंग पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने एयरपोर्ट गए। आमतौर पर इस तरह के स्वागत की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं। ट्रंप चीन में APEC समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी जिनपिंग के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक भी होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रेयर अर्थ की सप्लाई जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा उनके एशिया दौरे का हिस्सा है। इससे पहले वह फिलीपींस पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और दूसरे नेताओं के साथ बातचीत की थी। अब चीन में उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली है।

जिनपिंग- पुतिन के साथ होगी त्रिपक्षीय बैठक : ट्रंप की जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक भी होनी है। ट्रंप ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों को सीमित करने और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि, उनके सहयोगियों ने पहले पत्रकारों को बताया था कि त्रिपक्षीय बैठक में यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा शामिल नहीं होगा।
अगला लेख
GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान