1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. IPL 2026 belonged to Vaibhav Sooryavanshi who grabbed 5 awards

औरेंज कैप समेत 5 अवार्ड और एक कार, यह सत्र रहा वैभव सूर्वंशी के नाम

IPL
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से धूम मचा दी, उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर दो में बाद में उप विजेता बनी गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टूर्नामेंट का ‘Most Valuable Player’ चुना गया।

औरेंज कैप उनके सिर सजी।यही नहीं इसके अलावा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (224) के कारण उन्हें सुपर स्ट्राइकर, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के कारण उभरते हुए खिलाड़ी का अवार्ड भी दिया गया।जिसके लिए उनको 50 लाख रुपए और कार दी गई।

15 साल के इस बल्लेबाज का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है।सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं।

रविवार को फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला। ’’ सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं। ’’

सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा।’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें