1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Virat Kohli and Shubhman Gill involved in verbal spat during final moments

कैच को लेकर मैच खत्म होने से पहले किंग और प्रिंस में हुई कहासुनी (Video)

GTvsRCB
गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट कोहली जब 37 गेंदों में 63 रन बना चुके थे तब अरशद खान की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लपका। मैदानी अंपायर ने तो उन्हें आउट दे दिया लेकिन कोहली ने देख लिया था कि गिल ने गेंद ढंग से नहीं पकड़ी। तीसरे अंपायर पर नतीजा गया और मैदान में विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। अंत में तीसरे अंपायर का फैसला विराट कोहली के पक्ष में गया और उन्हें नॉट आउट करार दिया गया।



विराट कोहली ने मैदान से ही तीसरे अंपायर पर दबाव बना दिया क्योंकि ऐसा ही एक निर्णय गुजरात की पारी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर के पक्ष में गया था। कॉक्स भी वॉशिंगटन सुंदर के आसान कैच को घास पर रगड़ बैठे थे। ऐसे में तीसरे अंपायर को कोहली की ही बात माननी पड़ी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (नाबाद 75 रन) के अर्धशतक से रविवार को इंडियंन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर खचाखच भरे नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अपने दर्शकों को खुशियां मनाने का मौका दिया।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली आरसीबी के गेंदबाजों ने धीमी पिच का पूरा फायदा उठाते हुए गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए। छह दिन में तीसरे स्थल पर तीसरा मैच खेल रही गुजरात टाइटन्स पर थकान हावी दिखी।इसके बाद कोहली (42 गेंद, नौ चौके और तीन छक्के) और वेंकटेश अय्यर (32 रन) की अच्छी शुरूआत दिलाई जिससे आरसीबी 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुंबई इंडियंस (पांच ट्रॉफी) और चेन्नई सुपर किंग्स (पांच ट्रॉफी) के बाद लगातार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें