1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. rahul-gandhi-slams-modi-govt-over-cbse-revaluation-fees-marks-discrepancy

'जेबकतरों से सावधान, वो CBSE के अंदर बैठे हैं': आंसर शीट री-इवेल्यूएशन फीस को लेकर बरसे राहुल गांधी

rahul gandhi on CBSE revaluation fee
सीबीएसई द्वारा आंसर शीट की जांच में पैसे लेने से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खासे नाराज हैं। उन्होंने गांधी ने इसे लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई के अंदर बैठे जेबकतरों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि गलती CBSE की। सजा बच्चे की। कमाई सरकार की।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जेबकतरों से सावधान - आज वो CBSE के अंदर बैठे हैं। CBSE की गलती से नंबर गलत आए तो आपको क्या मिलता है? एक बिल, डिजिटल स्कैन कॉपी : 100 रुपए प्रति विषय, रिटोटलिंग 100 रुपए प्रति पेपर और रिइवेयूएशन 25 रुपए प्रति सवाल। 

क्या है सीबीएसई की कमाई का गणित?

उन्होंने कहा कि अपनी ही answer sheet की सही जाँच के लिए एक बच्चे को 2000 रुपए तक भरने पड़ सकते हैं। सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो CBSE कितनी कमाई कर रहा है।
 

बच्चे चुका रहे हैं कीमत

राहुल ने दावा किया कि जब स्कैनिंग फोन से हुई हो, गलत मार्किंग तय है। और उसे ठीक करवाने की कीमत बच्चा भर रहा है। गलती CBSE की। सजा बच्चे की। कमाई सरकार की। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती। बढ़ाई जाती है। और इसकी सबसे बड़ी क़ीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं - अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!