1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Nautapa health remedies 2026
Last Updated : सोमवार, 1 जून 2026 (10:54 IST)

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

Nautapa 2026 health remedies
Nautapa 2026, Extreme Heat Safety Tips: गर्मी का सबसे तीखा दौर यानी नौतपा में बाहरी तापमान तेजी से बढ़ते रहता है। इस दौरान सूरज की तपिश इतनी तेज होती है कि घर के अंदर भी बेचैनी महसूस होने लगती है। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि खानपान, कपड़ों और दिनचर्या में कुछ खास सावधानियां अपनाई जाएं।ALSO READ: Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां
 
अगर आप नौतपा के दिनों में खुद को फिट और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये जरूरी हेल्थ टिप्स जरूर अपनाएं।
 

नौतपा में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां

 

1. शरीर को रखें हाइड्रेटेड

 
गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी तेजी से निकलता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही नारियल पानी, छाछ, लस्सी, आम पना, जलजीरा और फलों का रस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
 

2. हल्का और सुपाच्य भोजन लें

 
तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन गर्मी में पाचन बिगाड़ सकता है। ऐसे में हल्का, ताजा और जल्दी पचने वाला भोजन ही खाएं।
 

3. धूप में निकलते समय शरीर को ढंककर रखें

 
तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सिर, कान और चेहरे को कपड़े से ढंकें। आंखों पर सनग्लास जरूर लगाएं और खुले शरीर धूप में निकलने से बचें।ALSO READ: Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव
 

4. सूती और आरामदायक कपड़े पहनें

 
नरम और सूती कपड़े शरीर को ठंडक देते हैं और पसीना सोखने में मदद करते हैं। इससे शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है।
 

5. प्याज का सेवन जरूर करें

 
नौतपा में लू से बचाव के लिए प्याज बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना भोजन में प्याज शामिल करें और बाहर जाते समय जेब में छोटा प्याज रखना भी लाभकारी माना जाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया फीचर टीम
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम