1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh budapest trip declan rice meeting amid don 3 controversy
Last Modified: रविवार, 31 मई 2026 (15:52 IST)

'Don 3' विवाद के बीच बुडापेस्ट में चिल करते दिखे रणवीर सिंह, फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस संग शेयर की तस्वीर

Ranveer Singh Don 3 controversy
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' की सक्सेस के बीच चल रहे 'डॉन 3' विवाद को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्ममेकर फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ उनकी अनबन अब जगजाहिर हो चुकी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा उनके खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी किए जाने के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। 
 
इन सबके बीच, रणवीर सिंह देश के शोर-शराबे से दूर बुडापेस्ट में छुट्टियां मनाते और फुटबॉल का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह को फुटबॉल से कितना लगाव है, यह किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में आर्सेनल फुटबॉल क्लब के कट्टर प्रशंसक रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इंग्लिश फुटबॉलर और आर्सेनल के स्टार मिडफील्डर डेक्लन राइस के साथ एक बेहद कूल और कैजुअल तस्वीर साझा की। 
 
बुडापेस्ट के इस सीक्रेट मीटअप में रणवीर पेस्टल प्रिंटेड शर्ट, ब्लश-पिंक ट्राउजर और ट्रेंडी सनग्लासेज में दिखे, जबकि राइस ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। रणवीर ने इस तस्वीर के बैकग्राउंड में किशोर कुमार का सदाबहार गाना "तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना" लगाया और कैप्शन में लिखा, "अबाउट लास्ट नाइट"। 

आर्सेनल क्लब के ऐतिहासिक प्रीमियर लीग खिताब जीतने के जश्न के बीच रणवीर का यह 'फैन-बॉय' मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुडापेस्ट में रणवीर ने अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं, जिससे यह साफ है कि वह बैकहोम चल रहे विवादों से पूरी तरह बेअसर हैं।
 
एक तरफ बुडापेस्ट की तस्वीरें सुकून बयां कर रही हैं, तो दूसरी तरफ मुंबई में रणवीर की मुश्किलें में हैं। फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की है कि रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से अचानक वॉकआउट करने के कारण एक्सेल एंटरटेनमेंट को लगभग 45 करोड़ रुपए का भारी प्री-प्रोडक्शन नुकसान हुआ है। 
 
इसके बाद FWICE ने कड़ा रुख अपनाते हुए रणवीर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी कर दिया। हालांकि, बाद में संगठन ने साफ किया कि यह कोई आधिकारिक 'बैन' नहीं है, बल्कि केवल मेंबर्स को उनके साथ काम न करने की सलाह है।
 
विवादों के बीच 'प्रलय' की तैयारी खबरों 
के मुताबिक, रणवीर की बहुप्रतीक्षित पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी एडवेंचर फिल्म 'प्रलय' अपने तय शेड्यूल के अनुसार इस साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हंसल मेहता की 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स', अप्लॉज एंटरटेनमेंट और रणवीर की खुद की होम प्रोडक्शन कंपनी 'मां कसम फिल्म्स' के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि FWICE के रुख को देखते हुए मेकर्स मुंबई के बजाय हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इसका बड़ा शेड्यूल शूट कर सकते हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बॉबी देओल के दोनों बेटे आर्यमान और धरम भी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, एक्टर ने खोला अगली पीढ़ी का राज