'तारक मेहता' शो की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया का दावा- IPL क्रिकेटर भेजता था पर्सनल मैसेज, फिर किया ब्लॉक
मनोरंजन जगत और क्रिकेट का नाता हमेशा से गहरा रहा है, लेकिन कभी-कभी यह जुड़ाव विवादों की वजह से सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में टीवी और ओटीटी की जानी-मानी अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
'तारक मेहता'शो में काम कर चुकी एक्ट्रेस नेहल ने सुनो इंडिया के पॉडकास्ट में दावा किया कि आईपीएल की टीम 'राजस्थान रॉयल्स' के एक क्रिकेटर उनके सोशल मीडिया इनबॉक्स में लगातार मैसेज भेज रहे थे।
पॉडकास्ट के दौरान जब होस्ट ने नेहल वडोलिया से पूछा कि क्या कभी किसी नामचीन क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर अप्रोच करने की कोशिश की है? इस पर नेहल ने बिना झिझक के हामी भरी। उन्होंने जो हिंट दिए, उसने इंटरनेट यूजर्स के कान खड़े कर दिए।
क्रिकेटर की पहचान से पर्दा उठाए बिना नेहल ने कहा, वह इतना ज्यादा जाना-माना चेहरा नहीं है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी है। साथ ही उसका तलाक भी हो चुका है। जब नेहल से पूछा गया कि वह क्रिकेटर उन्हें किस तरह के मैसेज भेजता था, तो अभिनेत्री ने बताया कि वह अक्सर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्ट करता था। वह उनकी तस्वीरों पर "हॉट", "ब्यूटीफुल" और "प्रीटी" जैसे कॉम्प्लीमेंट्स लिखकर भेजा करता था।
एक्ट्रेस ने किया ब्लॉक
नेहल ने साफ किया कि उन्हें उस क्रिकेटर से बातचीत बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने इस एकतरफा बातचीत को आगे बढ़ाने के बजाय उस खिलाड़ी से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। अभिनेत्री ने कहा, अगर अभी मैं उसे मैसेज कर दूंगी, तो वह फिर से बातचीत शुरू कर देगा। लेकिन सच यह है कि मुझे उससे कोई बात ही नहीं करनी है। आखिरकार परेशान होकर नेहल ने उस क्रिकेटर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया।
करण जोशी विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं नेहल
यह पहली बार नहीं है जब नेहल वडोलिया अपने बेबाक बयानों और खुलासों को लेकर चर्चा में आई हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गुजराती सिनेमा के उभरते हुए अभिनेता करण जोशी पर भी इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए थे। नेहल ने इस बात को साबित करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट और वीडियो प्रूफ भी शेयर किए थे।
नेहल वडोलिया को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई लोकप्रिय वेब सीरीज में काम किया है, जिनमें गंदी बात 3, मस्तराम, जूली, इमली, दुनली, वुडपेकर और रसीले पड़ोसन शामिल हैं। इसके अलावा, टीवी के सबसे लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की सहेली 'नेहा' के किरदार में भी उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें