1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pashmina roshan juhu spotted white kurta ethnic look photos viral
Last Modified: सोमवार, 1 जून 2026 (14:50 IST)

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

Pashmina Roshan
रितिक रोशन की कजिन और 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस पश्मीना रोशन को हाल ही में जुहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट स्टाइल से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। 
 
पश्मीना का सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तस्वीरों में पश्मीना रोशन ने बेहद खूबसूरत ऑफ-व्हाइट कुर्त-पायजामा सेट पहने नजर आ रही हैं। इस ट्रेडिशनल स्ट्रेट-कट कुर्ते पर सामने और आस्तीन पर नीले और पीले रंगों से बेहद महीन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो उनके लुक को समरी और फ्रेश वाइब दे रही है।

लुक को कम्प्लीट करने के लिए पश्मीना ने इसके साथ डुअल-टोन का शेडेड दुपट्टा कैरी किया है। यह दुपट्टा उनके पूरे आउटफिट में कलर्स का एक परफेक्ट कंट्रास्ट जोड़ रहा है। 
 
पश्मीना ने पैरों में कोल्हापुरी सैंडल्स पहनी हैं, जो उनके इस एथनिक वियर को पूरा देसी टच दे रही हैं। तस्वीरों में उनकी मिलियन-डॉलर स्माइल हर किसी का ध्यान खींच रही है। 

 
पश्मीना ने पैपराजी को देखते ही अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज दिए। कैमरे की तरफ देखते हुए उनके ब्लश करते गाल और मासूम एक्सप्रेशन्स उनके ग्लैमर को दोगुना कर रहे हैं। बिना किसी हैवी ज्वैलरी के भी पश्मीना का चेहरा बेहद ग्लो कर रहा है।
 
पश्मीना ने अपने इस कैजुअल आउटिंग लुक के लिए 'नो-मेकअप' लुक या बेहद मिनिमल मेकअप चुना है। हल्के गुलाबी गाल और न्यूड लिपस्टिक उनके नेचुरल कॉम्प्लेक्शन को निखार रहे हैं। 
 
वहीं हेयर स्टाइल की बात करें, तो उन्होंने अपने वेवी और कर्ली बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ खुला रखा है, जो हवा में लहराते हुए उनके लुक में एक सॉफ्ट, रोमांटिक टच जोड़ रहे हैं।
 
फैंस पश्मीना की इन तस्वीरों पर 'ब्यूटी इन व्हाइट', 'सो एलिगेंट' और 'सिम्पलिसिटी एट इट्स बेस्ट' जैसे कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका