1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Palak Tiwari Stuns in Bold Golden Corset Top photos viral
Last Modified: बुधवार, 6 मई 2026 (15:47 IST)

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

Palak Tiwari Hot photos
पलक तिवारी हमेशा से ही अपने बेहतरीन फैशन सेंस और गॉर्जियस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। 
 
पलक ने एक बेहद यूनीक और स्टाइलिश गोल्डन कॉर्सेट टॉप में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। टॉप के फ्रंट में एक शेर (Lion) का चेहरा बना हुआ है। यह आउटफिट उन्हें बेहद आकर्षक और पावरफुल लुक दे रहा है। 
 
इस बोल्ड टॉप को पलक ने सिंपल ब्लू डेनिम जींस के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक को बैलेंस कर रहा है और एक मॉडर्न स्ट्रीट स्टाइल वाइब दे रहा है।
 
तस्वीरों में पलक कभी वह अपने बालों में हाथ फेरती नजर आ रही हैं, तो कभी उनके चेहरे पर एक अलग ही कॉन्फिडेंस और स्वैग दिख रहा है।
 
पलक ने न्यूड ग्लॉसी मेकअप और खुले वेवी बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में गोल्डन कड़े और स्टेटमेंट रिंग्स कैरी किए हैं। 
 
पलक तिवारी के इस लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ करतेहुए 'गॉर्जियस' और 'क्वीन' कह रहे हैं। पलक साबित कर रही हैं कि वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन स्टेटमेंट से भी बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना रही हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, कैसे बॉलीवुड अभिनेत्रियां बन रही हैं बदलाव की आवाज?