बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल
बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। सनी अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरों से इंरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। फैंस सनी लियोनी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इस बार सनी लियोनी ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। मालदीव के क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत के बीच अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर सनी ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
तस्वीरों में वह रोज-गोल्ड कलर की शिमरी बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उनका यह टू-पीस आउटफिट समंदर की लहरों के बीच चमक रहा है।
फुल स्लीव्स वाला क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट बॉटम सनी के टोन्ड फिगर को बखूबी फ्लॉन्ट कर रहा है। ड्रेस में लगी मैटेलिक एक्सेसरीज उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।
सनी लियोनी कभी समंदर की लहरों में खड़ी होकर, तो कभी रेत पर लेटकर बेहद सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर छाई नेचुरल चमक और कातिलाना मुस्कान उनके एक्सप्रेशंस को और भी ज्यादा आकर्षक बना रही है।
अपने बीच लुक को कंप्लीट करने के लिए सनी ने बालों को एक सलीक मेसी बन में बांधा है। साथ ही, बड़े सनग्लासेस और एक व्हाइट-ब्लैक स्ट्राइप्ड हैट उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और भी स्ट्रॉन्ग बना रहे हैं।
सनी लियोनी की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस उनके बोल्ड अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें बीच बेबी बता रहा है, तो कोई फायर का इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ कर रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें