1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakul preet singh bold glamorous look in grey plaid jumpsuit photos viral
Last Updated : शनिवार, 9 मई 2026 (13:23 IST)

चेकर्ड आउटफिट में रकुल प्रीत सिंह का बॉस लेडी लुक, सिजलिंग अदाओं से ढाया कहर

Rakul Preet Singh latest photos
बॉलीवुड की 'ग्लैमर क्वीन' रकुल प्रीत सिंह अपनी हॉट एंड सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। रकुल हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने अपना बॉस लेडी लुक फैंस के साथ शेयर किया है। 
 
तस्वीरों में रकुल ग्रे चेकर्ड थ्री-पीस को-आर्ड सेट में न केवल बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं, बल्कि उनके कॉन्फिडेंट पोज और किलर एक्सप्रेशंस ने फैंस को दीवाना बना दिया है। 
 
रकुल प्रीत ने ग्रे प्लेड स्ट्रैपलेस जंपसूट पहना है, जिसके साथ मैचिंग ओवरसाइज़ ब्लेज़र कैरी किया गया है। आउटफिट का स्ट्रक्चर्ड डिजाइन उन्हें एक पावरफुल और हाई-फैशन लुक दे रहा है। 
 
वाइड-लेग पैंट्स और फ्रंट बटन डिटेलिंग पूरे अटायर को मॉडर्न कॉरपोरेट ग्लैम टच दे रहे हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री का कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है।
 
रकुल कभी कैमरे में डीप आई कॉन्टैक्ट देती दिख रही हैं तो कभी साइड प्रोफाइल से अपने शार्प एक्सप्रेशन से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। उनका यह एटीट्यूड-भरा अंदाज फोटोशूट को और ज्यादा आकर्षक बना रहा है। 
 
रकुल ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप शेड और ग्लॉसी स्किन से अपना लुक कम्प्लीट किया है। उन्होंने इस लुक के साथ सॉफ्ट वेवी बॉब हेयरस्टाइल चुना है, जो उनके फेस कट पर पूरी तरह सूट कर रहा है। 
 
तस्वीरों में रकुल के फेशियल एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। चाहे कुर्सी पर बैठकर दिया गया बोल्ड पोज हो या पॉकेट में हाथ डालकर खड़े होने का अंदाज़, रकुल का आत्मविश्वास हर फ्रेम में झलक रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अर्जुन रेड्डी से डियर कॉमरेड तक: विजय देवरकोंडा के रोमांटिक अवतार का जादू