सम्बंधित जानकारी
- विजय देवरकोंडा ने कभी सिंगर बनने का देखा था सपना, आज हैं साउथ के सबसे महंगे सुपरस्टार
- सस्पेंस और थ्रिल से भरी 'राव बहादुर' की रिलीज डेट आउट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- सलमान खान ने किया बॉबी देओल को सपोर्ट, फिल्म 'बंदर' का टीजर शेयर कर फैंस से की यह अपील
- ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट लीक? नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार को लेकर बड़ा अपडेट
- 'गुल्लक 5' का इंतजार खत्म: मिश्रा परिवार फिर लौटेगा, लेकिन इस बार होगा बड़ा बदलाव
क्रिकेट के बाद अब टीवी पर धमाका करेंगे रोहित शर्मा, लेकर आ रहे नया शो, टीजर रिलीज
भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने हमेशा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैदान पर आग लगाई है। लेकिन अब, क्रिकेट के मैदान से परे, रोहित एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, रोहित शर्मा मनोरंजन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने रोहित शर्मा के इस नए सफर की पहली झलक साझा की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रोहित शर्मा सोनी टीवी पर अपना एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज शो के टीजर की सबसे बड़ी खासियत रोहित का वह 'आइकॉनिक' डायलॉग है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान स्टंप माइक पर बोला था— “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा।”
टीज़र में दिखाया गया है कि रोहित शर्मा जहां भी जाते हैं, उनके प्रशंसक उन्हें घेर लेते हैं और उनसे इसी डायलॉग को दोहराने की जिद करते हैं। प्रशंसकों की इस दीवानगी से रोहित थोड़े परेशान और झुंझलाए हुए नजर आते हैं। टीज़र के एक मजेदार हिस्से में, रोहित गुस्से में अपने सहायक को फोन करते हैं और आदेश देते हैं कि उनके घर की छत पर चल रहे बागवानी के काम को तुरंत रुकवा दिया जाए, क्योंकि वह 'गार्डन' शब्द सुन-सुन कर थक चुके हैं।
'द रोहित शर्मा शो': क्या होगा खास?
सोनी लिव ऐप पर इस प्रोजेक्ट को "The Rohit Sharma Show" के नाम से लिस्ट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसे 'रियलिटी' और 'टॉक शो' सेक्शन में रखा गया है। टीज़र के अंत में रोहित कहते हैं, “दो लाइन क्या बोल दी, इतना वायरल हो गया… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?”
कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल शर्मा शो की तर्ज पर यह एक सेलिब्रिटी चैट शो हो सकता है, जहाँ रोहित अपने अनोखे अंदाज में खेल और सिनेमा जगत की हस्तियों के साथ मस्ती करते दिखेंगे। जैसे ही यह टीज़र रिलीज हुआ, रोहित के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।
एक यूजर ने लिखा, 'सब कुछ टेम्परेरी है, लेकिन रोहित भाई का गार्डन वाला डायलॉग परमानेंट है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'साल का सबसे बड़ा डेब्यू'। फैंस को उम्मीद है कि मैदान पर शांत दिखने वाले रोहित अब अपनी हाजिरजवाबी से टीवी स्क्रीन पर भी राज करेंगे।
