45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल
श्वेता तिवारी अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। श्वेता का बोल्ड अंदाज देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां हैं। 45 साल की श्वेता तिवारी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।
इस बार श्वेता तिवारी ने वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का कॉलेज लुक नजर आ रहा है। कभी वेस्टर्न से तो कभी देसी लुक्स से दिल जीतने वाली श्वेता का इस बार कैजुअल अवतार देखने को मिला।
तस्वीरों में श्वेता व्हाइट शिफली एम्ब्रॉयडर्ड क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें कट-वर्क वाली हेमलाइन और खूबसूरत मल्टीकलर कढ़ाई है।
इसके साथ उन्होंने डार्क ब्राउन हाई-वेस्ट वाइड-लेग ट्राउजर्स को पेयर किया है, जो उन्हें एक क्लासी और कंफर्टेबल वेकेशन लुक दे रहा है।
श्वेता कभी विक्ट्री साइन के साथ फंकी पोज दे रही हैं, तो कभी हाथ में ड्रिंक लिए उनके क्यूट एक्सप्रेशंस फैंस का दिल जीत रहे हैं। बारिश की बूंदों के बीच छाता लिए उनकी सादगी और खुले लहराते बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
श्वेता तिवारी ने मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। उन्होंने अपने बालों को साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है, जो उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे हैं।
इसके अलावा श्वेता ने सिल्वर हूप्स पहने हुए हैं और हाथ में घड़ी नजर आ रही हैं। पैरों में चप्पल डालकर श्वेता वेकेशन के मजे लेती दिख रही हैं।
श्वेता तिवारी का यह सिंपल 'कॉलेज गर्ल' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया 'मेरी फेवरेट संतूर मॉम।'
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें