जब मोना शौरी को पता चला पति बोनी कपूर और श्रीदेवी का है अफेयर, ऐसी हो गई थी हालत, जसपिंदर नरूला ने किया खुलासा
बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे कई ऐसे दर्दनाक किस्से छिपे होते हैं, जिनकी कल्पना भी आम इंसान नहीं कर सकता। उन्हीं में बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी दिवंगत मोना शौरी कपूर की है। जब मोना को अपने पति बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में बता चला तो वह टूट गई थीं।
हाल ही में सिंगर जसपिंदर नरूला ने मोना शौरी कपूर का दर्द साझा किया है। जसपिंदर नरूला ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह 'जुदाई' फिल्म का मशहूर गाना 'मुझे एक पल चैन ना आए' रिकॉर्ड कर रही थीं, तब स्टूडियो के माहौल में भारी गम था।
जसपिंदर के मुताबिक, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर उस वक्त स्टूडियो के बाहर मौजूद थीं और उनकी स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने याद करते हुए कहा, मोना मेरी बहुत करीबी दोस्त थीं। उन्होंने मुझे बताया था कि जिस वक्त मैं अंदर गाना रिकॉर्ड कर रही थी, वह बाहर बैठकर रो रही थीं। वह वह दौर था जब मोना को पहली बार बोनी कपूर और श्रीदेवी के अफेयर के बारे में पता चला था।
जसपिंदर ने बताया कि मोना मुझष बताया कि जिस वकत मैं वो गाना रिकॉर्ड कर रही थी, उस दौरान असल में क्या चल रहा था। एक तरफ किसी का घर बस रहा था, तो दूसरी तरफ किसी और का घर उजड़ रहा था। मोना ने मुझसे कहा था- तुम अंदर गाना गा रही थीं और जब मुझे सबकुछ पता चला तो मैं बाहर सीढ़ियों पर बैठकर रो रह थी।
जसपिंदर नरूला ने केवल निजी रिश्तों पर ही नहीं, बल्कि अपनी शारीरिक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें यह गाना रिकॉर्ड करना था, उनके कान में गंभीर संक्रमण हो गया था। उनके एक कान में म्यूकस जमा था और वह पूरी तरह ब्लॉक था।
उन्होंने बताया, मुझे बताया गया था कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जाएगा। मुझे फिल्म की स्थिति भी समझाई गई थी कि कैसे श्रीदेवी का किरदार पैसे के लिए अपने पति का सौदा कर लेता है। शारीरिक दर्द और उस भारी माहौल के बीच मैंने वह गाना गाया, जो आज भी लोगों की जुबां पर है।
फिल्म 'जुदाई' की कहानी और बोनी-श्रीदेवी-मोना के जीवन में एक अजीब सा समानता देखने को मिली। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर का किरदार अनिल कपूर (जो श्रीदेवी के पति थे) को 'खरीद' लेता है। असल जिंदगी में भी मोना कपूर को यही महसूस हो रहा था कि उनका परिवार बिखर रहा है।
बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी, जबकि 'जुदाई' 1997 में रिलीज हुई थी। इस शादी से बोनी और मोना के बच्चों, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के जीवन पर भी गहरा असर पड़ा था। सालों तक कपूर खानदान में इस रिश्ते को लेकर तनातनी रही।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें