Gadget News

Thu, 2 Jul 2026

Notifications




योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफाChief Minister Yogi Adityanath : प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आमजन को सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वर्ष 2017 से पहले ऐसा नहीं था, क्योंकि पिछली सरकारें राजनीतिक कारणों से केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में रोड़े अटकाती थीं। इतना ही नहीं, कई योजनाओं के मिलते-जुलते नाम रखकर लोगों को बरगलाने की भी चेष्टा की जाती थी। नतीजा यह कि उत्तर प्रदेश की जनता मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहती थी। लेकिन जैसे ही 2017 में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, केंद्र सरकार की योजनाओं पर लगे ताले खुल गए। इससे केंद्र व राज्य, दोनों सरकारों की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा।

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चाबी और टूल किट

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र, चाबी और टूल किटChief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी, प्रशस्ति पत्र और ओडीओपी वुड क्राफ्ट टूल किट प्रदान किए। लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित सहायता प्रदान करने के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आवास, कृषि और स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत सहारनपुर के वुड क्राफ्ट से जुड़े कारीगरों को भी टूल किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके कौशल और आजीविका को बढ़ावा देना है।