Lenovo का सस्ता टैबलेट, तगड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर के साथ 4GB रैम
लेनोवो ने अपना सस्ता टैबलेट Lenovo Tab K9 लॉन्च किया है। टैबलेट को Tab One के नाम से भी जाना जाता है। Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।
Android 14 पर रन करने वाला यह टैबलेट 5100mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1340x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है।
यह ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 पर रन करता है जिसके ऊपर Lenovo ZUI 16 की स्किन दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसमें एंड्रॉयड 15 का अपग्रेड मिलेगा और 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स भी मिलेंगे।
Tab K9 में 4GB RAM दी गई है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है। बैटरी की बात करें तो Lenovo Tab K9 में 5100mAh की बैटरी मिलती है।
इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी की ओर से दिया गया है। दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है और 16.5 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम दे सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को जल्द Android 15 अपडेट मिलेगा और साल 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलते रहेंगे।