शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey India League will return in December after seven years
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (15:41 IST)

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी - Hockey India League will return in December after seven years
Hockey India League : बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (HIL) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।
 
पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी।
 
लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी।
लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं।
 
खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रूपए और 10 लाख रुपये में की जाएगी। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
IND vs PAK : टीम संयोजन की खामियां दूर करके पाकिस्तान से भिड़ना होगा भारत को