1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan breaks silence on pahalgam attack and operation sindoor salutes army

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ बच्चन ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, मोदी के नाम की जगह लिखा '....'

Pahalgam Terror Attack
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ उस पोस्ट का नंबर भी लिखते हैं। बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी थी। 
 
जहां पूरा देश और बॉलीवुड सेलेब्स इस घटना की निंदा कर रहा था और भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ कर रहा था। वहीं अमिताभ बच्चन एक्स पर सिर्फ अपनी पोस्ट का नंबर लिख रहे थे। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। 
 
 
लेकिन अब आखिरकार अमिताभ बच्चन ने पहलगाम हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अमिताभ बच्चन ने एक कविता के जरिए पहलगाम हमले में आतंकवादियों के धर्म पूछकर गोली मारने की घटना का जिक्र किया है। उन्होंने इस कविता के जरिए अपने विचारों को साझा किया है। 
 
अमिताभ ने लिखा, छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद, उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने घुटने पर गिरकर, रो-रोकर अनुरोध करने के बाद भी, कि 'उसके पति को न मारो', उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार दी..। जब पत्नी ने कहा 'मुझे भी मार दो', तो राक्षस ने कहा 'नहीं... तू जाकर.... को बता।'
 
अमिताभ ने पोस्ट में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'बेटी की मनःस्थिति पर पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आई.. मानो वो बेटी '....' के पास गई और कहा, 'है चिता की राख कर में मांगती सिंदूर दुनिया' (बाबूजी की पंक्ति)
 
तो ' ....' ने दे दिया सिंदूर, ऑपरेशन सिंदूर!!!'
जय हिन्द, जय हिन्द की सेना,
तू ना थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ!
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!!!'
 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की जान ले ली थी। उन्होंने मारने से पहले लोगों का धर्म पूछा था। इसके बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तानी में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबह करते हुए करीब 100 आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चल रहा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?