1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan trolled for tweet on india pakistan ceasefire deleded post

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पोस्ट करके ट्रोलर्स के निशाने पर आए सलमान खान, डिलीट किया ट्वीट

India Pakistan ceasefire
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार सीमा पर ड्रोन हमले कर रहा है, जिसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 
 
10 मई की शाम भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ। इसके बाद कई सेलेब्स ने सीजफायर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने दोबारा ड्रोन हमले शुरू कर दिए। सलमान खान ने भी एक्स पर पोस्ट करके भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर राहत जताई है। 
 
सलमान खान ने लिखा था, 'सीजफायर के लिए भगवान आपका शुक्रिया।' सलमान खान की इस पोस्ट पर कई लोग खुशी जा‍हिर कर रहे थे। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
हालांकि बाद में सलमान ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सीजफायर उतनी देर चला जितना सलमान खान की फिल्म थिएटर में चलती है।' एक अन्य ने लिखा, 'सलमान स्पाइनलेस है। ऑपरेशन सिंदूर पर कुछ नहीं बोले। फिर सीजफायर पर लिखकर डिलीट कर दिया। शर्म आनी चाहिए आपको।' 
 
बता दें जब भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था तब सलमान ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन जैसे ही सीजफायर की घोषणा हुई उन्होंने ट्वीट कर दिया। इस कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ बच्चन ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, मोदी के नाम की जगह लिखा '....'