Baisakhi celebration in India: प्रतिवर्ष सिख समुदाय द्वारा बैसाखी का त्योहार मेष संक्रांति के दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर 13 या 14 अप्रैल को पड़ता है। इस दिन सिख गुरुद्वारों को सजाया जाता है, विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं। यह दिन नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। तथा इसी दिन खालसा पंथ के गठन का जश्न भी मनाया जाता है।
DCvsMIकरूण नायर के 40 गेंद में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सत्र में जीत का सिलसिला अपने ही गढ में टूट गया जब मुंबई इंडियंस ने उसे रविवार को 12 रन से मात दी।
पहले चारों मैच जीतकर इस सत्र में पहली बार अपने मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में एक समय 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिये थे लेकिन आखिरी नौ विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिये । दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई।
India neighbour country with cheapest gold price: भारतीय समाज में सोने को इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इसीलिए जब कभी सोना सस्ता होता है लोग निवेश करते हैं। इसी तरह यदि कोई भारत से दुबई जाता है तो वहां से सोने की खरीदी के बारे में जरूर सोचता है। इसका कारण है कि दुबई में सोना भारत से सस्ता होता है। लेकिन क्या आपको पता है भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है जहां दुबई से भी सस्ता सोना मिलता है। जी हां भूटान भारत का वो पड़ौसी देश है जहां सोने की कीमत दुबई में सोने के भाव से करीब 5 से 10 फीसदी तक सस्ती रहती हैं। b अगर ये खबर पढ़ कर आपके मन में भी भूटान जाकर सोना खरीदने का विचार आ रहा है तो हम आपको बता दें कि भूटान से सोना खरीदने के कुछ नियम है जिनकी जानकारी आपको होनी चाहिए। आइये इस आलेख में जानते हैं कि भूटान से सोना खरीदने के लिए किन नियमों की जानकारी और पालन जरूरी है।