मोहन बागान सुपर जाइंट को दोहरी सफलता, लीग शील्ड के बाद ISL भी जीता
ISL Cup Final 2025 : मोहन बागान सुपर जाइंट (Mohun Bagan Super Giant) ने शनिवार को यहां कड़े फाइनल में बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (Indians Super League) फुटबॉल में दोहरी सफलता हासिल की। मोहन बागान ने लीग विजेता शील्ड (League Winners' Shield) के बाद आईएसएल कप भी अपने नाम किया।
पहला हाफ गोल रहित बराबर रहने के बाद 49वें मिनट में मोहन बागान के अल्बर्टो रोड्रिग्ज (Alberto Rodriguez) के आत्मघाती गोल से बेंगलुरू एफसी ने बढ़त बनाई लेकिन जेसन कमिंग्स (Jason Cummings) ने 72वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।
निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा।
THE POKEMON SHOW IN ISL FINALS HT ????pic.twitter.com/GNhOEI5MY7 https://t.co/e9D3nyr3CK
— The Khel India (@TheKhelIndia) April 13, 2025
मैच इसके बाद अतिरिक्त समय में खिंचा और जेमी मैकलारेन ने अतिरिक्त समय के छठे मिनट में गोल दागकर मोहन बागान सुपर जाइंटस की जीत सुनिश्चित की।
THE ISL CUP WINNING GOAL BY MBSG
— The Khel India (@TheKhelIndia) April 12, 2025
pic.twitter.com/OGxr1NslQE
मोहन बागान की टीम आईएसएल के इतिहास में एक ही सत्र में लीग विजेता शील्ड और आईएसएल कप जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी। मुंबई सिटी ने 2020-21 में यह कारनामा किया था। (भाषा)

