1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar shared post on 106th anniversary of jallianwala bagh massacre

जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय कुमार का खास पोस्ट, बोले- न भूला गया, न माफ किया गया

Jalianwala Bagh Massacre
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी। 
 
अक्षय कुमार ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाई। इस मौके पर अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लिखा था, 'न भूला गया, न माफ किया गया।'
 
अक्षय कुमार की यह पोस्ट जलियांवाला बाग की उस दुखद घटना को लेकर है, जब 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन शांतिपूर्ण सभा में शामिल लोग ब्रिटिश सेना की क्रूरता का शिकार बने। इसमें सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए और हजारों घायल हुए।
 
धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित, और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज होगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
भीषण गर्मी में लोगों की मदद के लिए आगे आईं तापसी पन्नू, जरूरतमंदों को बांटे पंखे और कूलर