1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Deol starrer film Jaat Box Office Collection day 2

जाट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन सनी देओल की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Jaat Movie Box Office Collection
सनी देओल की फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म ने पहले दिन 11.6 करोड़ रुपए का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'जाट' सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मी बनी। अब जाट का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 
 
'जाट' के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 8.6 करोड़ रुपए का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का दो दिन में टोटल कलेक्शन 20.1 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
सिंगल स्क्रीन पर 'जाट' को काफी पसंद किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
 
फिल्म 'जाट' में सनी देओल के अलावा रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे सितारे नजर आए हैं।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट