सम्बंधित जानकारी
- जब चंकी पांडे को बॉलीवुड में काम मिलना हो गया बंद, बांग्लादेश जाकर बन गए थे प्रॉपर्टी डीलर
- मां को झूठ बोलकर रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा की शादी में पहुंचे थे करण जौहर, शामिल हुए थे सिर्फ 18 लोग
- 'धुरंधर' से अरिजीत का रूमानी गाना 'गहरा हुआ' रिलीज, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की दिखी दमदार केमेस्ट्री
- फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
- गोल्डन शिमरी गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, बोल्ड अदाओं से बढ़ाया तापमान
Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो में सलमान खान ने काफी गुस्से में एंट्री ली और आते ही अशनूर कौर की क्लास लगा दी। कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के अलावा सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि दी।
सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर सेट पर इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि काश उन्हें ये वीकेंड का वार नहीं करना पड़ता। लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहती है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
Salman Khan Sir said he didnt want to host todays Weekend Ka Vaar and wished Rohit Shetty or Farah Khan could have taken over because of Dharmendra Sirs passing. But responsibilities come first, and Salman Sir became emotional and even teared up while talking about him pic.twitter.com/0oZEHMr7IK
— Ansari Zaid (@SalluZaid1595) November 29, 2025
सलमान खान ने नम आंखों से कहा, कभी-कभी लगता है ये सब (होस्टिंग) मैं फराह और रोहित शेट्टी पर छोड़ दूं। लेकिन जिम्मेदारियां हैं। ये हफ्ता मन्नतें, दुआओं और आंसुओं से गुजरा। इस हफ्ते हमने एक सितारे को खो दिया है। देश को बड़ा झटका लगा है।
सलमान ने कहा, इंडस्ट्री को इतना बड़ा नुकसान हुआ है। हम सभी को इसका दुख है। मैं काफी उदास हूं और काश आज मुझे ये शो होस्ट नहीं करना होता। लेकिन क्या करें जिंदगी आगे बढ़ती है। हम सभी को इसका दुख है। मैं काफी उदास हूं और काश मुझे ये शो होस्ट नहीं करना होता। लेकिन क्या करें जिंदगी आगे बढ़ती रहती है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
बता दें कि सलमान खान, धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। कई मौकों पर धर्मेंद्र सलमान को अपना तीसरा बेटा बता चुके हैं। धर्मेंद्र जब अस्पताल में भर्ती थे तब भी सलमान उनसे मिलने पहुंचे थे। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के वक्त सलमान काफी इमोशनल नजर आए थे।
