1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nayak 2 confirmes anil kapoor to return as shivaji rao after 25 years
Last Modified: सोमवार, 5 जनवरी 2026 (17:28 IST)

25 साल बाद दोबारा सीएम बनेंगे अनिल कपूर, 'नायक' का सीक्वल हुआ कंफर्म

Anil Kapoor
साल 2001 में रिलीज हुई 'नायक' अनिल कपूर के करियर में बेहतरीन फिल्मों में से एक है। एक दिन का सीएम बनकर अनिल ने फैंस के दिल में खास जगह बना ली थी। ये फिल्म बाद में जाकर कल्ट साबित हुई। बीते काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा चल रही है। 
 
वहीं अब 'नायक' के सीक्वल पर मुहर लग गई है। प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने 'नायक 2' को कंफर्म किया है। उनके पास फिल्म के कॉपीराइट्स हैं। दीपक ने बताया कि वह इस फिल्म को अनिल कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं, जो इसमें एक्टिंग भी करते नजर आएंगे।
 
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दीपक मुकुट ने कहा, अनिल कपूर और मैं मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं। अभी इसके बारे में कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी कई सारी बातचीत और चर्चाएं चल रही हैं। हां, नायक फिल्म का सीक्वल बनने वाला है और हम दोनों मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
 
बता दें कि फिल्म नायक में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर अहम किरदार में थे। 'नायक' का निर्देशन शंकर ने किया था, ये उन्हीं की 1999 में आई तमिल फिल्म 'मुधलवन' का ऑफिशियल रीमेक थी। 
 
ये भी पढ़ें
धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह की अगली तैयारी, ‘प्रलय’ में दिखेगा ज़ॉम्बी अवतार!