ब्लैक लहंगे में दिशा पाटनी का किलर लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दिशा ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2026 में डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शोस्टॉपर बनीं।
दिशा ने अपने लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में वह मेटालिक ब्लैक और एमरल्ड शेल का हैवी एम्ब्राएडर्ड लहंगा पने नजर आ रहे हैं।
दिशा के लहंगे पर मरमेड सिल्क वाली स्कर्ट में थ्रेडवर्क और सेक्विन का काम किया हुआ है, जो उन्हें किसी अप्सरा का लुक दे रहा है।
इस खूबसूरत लहंगे के साथ दिशा ने वन शोल्डलर ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और सल्ट्री कट आउट डिजाइन उनके टोन्ड एब्स को बखूबी फ्लॉन्ट कर रहा है।
दिशा ने न्यूड मेकअप, सॉफ्ट ग्लॉसी लिप्स और बालों का स्टाइलिश मेसी बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। एक्ट्रेस के चेहरे पर गिरती जुल्फे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
तस्वीरों में दिशा एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह अपना टोन्ड बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो कभी सोफे पर लेटकर सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
दिशा पाटनी का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।