kundali milan

Rajasthan Election 2013

Sun, 29 Nov 2026

Notifications




परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?Uddhav Thackeray against Delimitation Bill : परिसीमन विधेयक को लेकर देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच विपक्षी दलों ने इसके संभावित परिणामों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी परिसीमन बिल का विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग के गठन से लेकर उसमें सदस्यों की नियुक्ति तक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रभाव है। उनके मुताबिक, पूरी प्रक्रिया की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है और अब इसे केवल औपचारिक रूप देने की कोशिश की जा रही है।