मोदी ने अशोक गहलोत को गले लगाया...
जयपुर। राजधानी जयुपर में शुक्रवार को वसुंधरा राजे के शपथ समारोह में एक दृश्य ऐसा उत्पन्न हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
KANAK MEDIA |
दरअसल, शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे थे। भाजपा के प्रधानंमत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का गहलोत से सामना हुआ, स्वाभाविक तौर पर दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन भी किया। इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए मोदी ने गहलोत को अपने गले लगा लिया। मोदी मानो यह कह रहे हों कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है।
हालांकि गहलोत की भाव-भंगिमा देखकर ऐसा लग रहा था वे खुद को काफी असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर मुस्कान तैर रही थी। पास में खड़े भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी यह सब देखकर मंद-मंद मुस्करा रहे थे।

