Written By
WD
Last Modified:
Thursday, 12 December 2013 (19:22 IST)
वसुंधरा 13 को शपथ लेंगी, तैयारियां पूरी (देखें फोटो)
मुकेश बिवाल, जयपुर से
Updated: Thu, 12 Dec 2013 (19:20 IST)
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। राज्यपाल मार्गरेट अल्वा राजे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह राजस्थान विधान सभा के समक्ष जनपथ पर होगा। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
राजे के शपथ समारोह में भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह समेत भाजपा एवं सहयोगी दलों के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।
शपथ समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है।