रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. राजस्थान
Written By WD

राजस्थान : भाजपा में जश्न, कांग्रेस में सन्नाटा

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013
KANAK MEDIA
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना के रुझान के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है और कांग्रेस कार्यालय सूना पड़ा है।

राजस्थान में चला नरेन्द्र मोदी फैक्टर-वसुंधरा

वसुंधरा राजे : जीत का जश्न (फोटो)

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2013 : दलीय स्थिति

मतगणना के रुझान में भाजपा को 199 में से 139 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। भाजपा के उम्मीदवारों की बढ़त का खाता खुलने के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। यह सिलसिला बढ़ते रुझान के साथ बढ़ता गया। भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मतगणना के मिल रहे रूझान के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश कार्यालय में कुछ पदाधिकारी टीवी पर आ रहे रूझान पर नजरे टिकाए हुए हैं। (भाषा)