1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi will become the second leader to remain Prime Minister for the longest time, leaving behind Indira Gandhi

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

modi in london
नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे शख्स बन जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लेंगे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के मामले में मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले तक इस पद पर बने रहे।
आजादी के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में जन्मे मोदी केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में दो पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि मोदी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में से एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं-2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में आम चुनाव। भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्द्धन जैन के इंटरनेशनल कनेक्शन, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे