सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के लिए रवाना, व्यापार समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर, इन उत्पादों का आयात हो जाएगा सस्ता
- राजमार्गों पर 13795 ब्लैक स्पॉट, दुर्घटनाओं में 6 माह में 27000 लोगों की मौत
- पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की 4 दिवसीय यात्रा पर रवाना, अनेक मुद्दों पर होगी बातचीत
- उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?
- Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्यों दिया इस्तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और
नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्मान
Nitin Gadkari News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इस वर्ष का लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2023 में इसे सम्मानित किया गया था जबकि पिछले वर्ष लेखिका और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को यह पुरस्कार दिया गया था। इस पुरस्कार की स्थापना लोकमान्य तिलक स्मारक न्यास ने 1983 में की थी। न्यास के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक ने बताया कि पुरस्कार समारोह स्वतंत्रता आंदोलन के दिग्गज नेता तिलक की 105वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपए नकद दिए जाते हैं।
बुधवार को इसकी घोषणा की गई। इस पुरस्कार की स्थापना लोकमान्य तिलक स्मारक न्यास ने 1983 में की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2023 में इसे सम्मानित किया गया था जबकि पिछले वर्ष लेखिका और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को यह पुरस्कार दिया गया था।
न्यास के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक ने बताया कि पुरस्कार समारोह स्वतंत्रता आंदोलन के दिग्गज नेता तिलक की 105वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक अगस्त को आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार तथा पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। रोहित तिलक ने पुरस्कार की घोषणा के समय राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे में गडकरी के योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा, सड़कों को विकास की कुंजी मानते हुए, गडकरी ने पूरे देश में एक व्यापक राजमार्ग नेटवर्क बिछाया है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से, उन्होंने भारत के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पुरस्कार के तहत एक स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपए नकद दिए जाते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
