1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. NHAI calls toll tax on two wheelers claim fake news Nitin Gadkari backs clarification

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

Nitin Gadkari
कुछ खबरों में दावा किया जा रहा था कि नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। यह नियम 15 जुलाई से लागू होगा। इस खबर के सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत इसका खंडन किया। खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका खंडन किया है।
नितिन गडकरी ने इसे लेकर एक्स पर ट्‍वीट भी किया। गडकरी ने कहा कि ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। दोपहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। दोपहिया वाहनों के मालिक से उसी समय रोड टैक्स वसूल लिया जाता है। यही कारण है कि दोपहिया वाहनों से नेशनल हाइवेज पर टोल प्लाजा नहीं वसूला जाता है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 24 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2449 हुई