Kushaq, Slavia और Kylaq के शानदार लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स
स्कोडा ऑटो इंडिया ने सोमवार को अपनी 25वीं वर्षगांठ पर भारत में सबसे ज्यादा बिक्री वाले तीन मॉडलों के सीमित संस्करण पेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि सीमित संस्करण में कुशाक, स्लेविया और कायलाक मॉडलों को और ज्यादा बेहतर डिजाइन तथा प्रीमियम फीचरों के साथ उतारा गया है।
इन वाहनों पर 25वीं वर्षगांठ का विशेष बैज भी होगा। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर आशीष गुप्ता ने कहा कि ए विशेष संस्करण कंपनी के प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं। इनमें स्पोर्टी लुक और प्रीमियम फीचरों को जोड़ा गया है। सीमित संस्करण में तीनों कारों की 500-500 इकाइयां उपलब्ध होंगी।
क्या है कीमत
विशेष संस्करण में कुशाक की कीमत 16.39 लाख रुपए से 19.09 लाख रुपए, स्लेविया की 15.63 से 18.33 लाख रुपए और कायलाक की 11.25 से 12.89 लाख रुपए रखी गई है।
क्या हैं खास फीचर्स
Skoda ने अपनी कारों को नए फीचर्स के साथ ऑफर किया है। इनमें 360 डिग्री कैमरा, पडल लैंप, अंडर बॉडी लाइट, फिन स्पॉयलर और बॉडी गार्निश को दिया गया है। लेकिन इन सभी फीचर्स को एक्सेसरीज किट के तौर पर ऑफर किया गया है। कोडा अपनी Kushaq और Slavia को दो इंजन ऑप्शंस 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI के साथ पेश करती है। वहीं, Kylaq में कंपनी सिर्फ 1.0-लीटर TSI इंजन का ऑप्शन देती है। इन तीनों मॉडलों में मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं। Edited by : Sudhir Sharma