मानसून सत्र में चौथे दिन भी संसद में भारी हंगामा, लोकसभा शुक्रवार तक स्थगित
Latest News Today Live Updates in Hindi : वोटर लिस्ट विवाद पर संसद में लगातार चौथे दिन भी भारी हंगामा हुआ। बिहार में SIR पर चर्चा पर अड़ा विपक्ष, लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित। पल पल की जानकारी...
02:10 PM, 24th Jul
वोटर लिस्ट विवाद पर हंगामा, बिहार में SIR पर चर्चा पर अड़ा विपक्ष, लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित।
01:01 PM, 24th Jul
-रूस में बड़ा विमान हादसा, चीन से सटे अमूर इलाके में अंकारा एयरलाइंस का प्लेन क्रैश, क्रु मैंबर्स समेत 50 लोग थे सवार।
-विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण 12.30 बजे राज्यसभा की बैठक दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
-विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण 12.30 बजे राज्यसभा की बैठक दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
12:24 PM, 24th Jul
शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस का एक डिब्बा गुरुवार को संबलपुर रेलवे स्टेशन के करीब पटरी से उतर गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
11:42 AM, 24th Jul
-प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और यस बैंक के खिलाफ 3,000 करोड़ रुपए से अधिक के ऋण घोटाले के मामले में कई जगहों पर छापेमारे।
-सदन में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
11:21 AM, 24th Jul
सुप्रीम कोर्ट ने 2006 मुंबई ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। हालांकि अदालत ने कहा कि जो आरोपी रिहा हो गए हैं उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा।
10:47 AM, 24th Jul
-संसद में मकर द्वार के पास विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज भी प्रदर्शन में शामिल। प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता।
-बिहार विधानसभा के बाहर भी राजद और कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन जारी।
10:47 AM, 24th Jul
ब्रिटेन की सरकार ने भारत के साथ ऐतिहासिक समझौते को औपचारिक रूप देने से कुछ समय पहले कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से द्विपक्षीय व्यापार में सालाना लगभग 34 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।
यूरोपीय संघ (ईयू) से हटने के बाद भारत के साथ इस समझौते को ब्रिटेन के लिए सबसे अधिक आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय व्यापार समझौता बताया जा रहा है। इस एफटीए पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टार्मर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
दोनों देशों के प्रधानमंत्री तेजी से बदलते वैश्विक दौर में अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए यूके-भारत विजन 2035 का भी अनावरण करेंगे।
07:56 AM, 24th Jul
AAP सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी निहितार्थ पर चर्चा की मांग की है।
07:54 AM, 24th Jul
BCCI ने ट्वीट किया, 'मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया। BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है।'
????????????????????????:
— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
Rishabh Pant was hit on his right foot while batting on Day 1 of the Manchester Test.
He was taken for scans from the stadium.
The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
07:48 AM, 24th Jul
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए ब्रिटेन पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के स्वागत से अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून उत्साहवर्धक है।
Touched by the warm welcome from the Indian community in the UK. Their affection and passion towards Indias progress is truly heartening. pic.twitter.com/YRdLcNTWSS
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025
वे आज ब्रिटेन के अपने समकक्ष केअर स्टार्मर के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नई गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को औपचारिक रूप दिया जाना है।

