हरोआ (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शनिवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पूर्वी मेदिनीपुर जिले में आतंक का राज फैलाने और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप लगाया। पूर्वी मेदिनीपुर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।