1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan to start sikandar shooting by 20 june
Last Modified: शनिवार, 25 मई 2024 (14:18 IST)

Sikandar में खुद एक्शन सीक्वेंस करेंगे Salman Khan, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Film Sikandar
Film Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' अनाउंस की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। सलमान खान फिल्म सिकंदर की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस करने वाले हैं। 
 
'सिकंदर' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सलमान खान ने एक बार फिर एक्शन दिखाने के लिए कड़ी तैयारी की है। 'सिकंदर' की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। प्री-प्रोडक्शन का काम पिछले हफ्ते शुरू हो गया है। 'सिकंदर' के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में शुरू होने जा रही है।
 
सलमान खान एक्शन सीक्वेंस करने के लिए जमकर एक्सरसाइज कर रहे हैं। वह खुद से ही एक्शन करना चाहते हैं और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना वर्किंग रूटीन भी बदल दिया है। जून के शुरुआत में सलमान और रश्मिका मंदाना स्क्रिप्ट रीडिंग का सिलसिला शुरू करेंगे। पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी। इसके बाद हैदराबाद में। कुछ सीक्वेंस विदेश में भी शूट हो सकते हैं।
 
फिल्म 'सिकंदर' का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। 'सिकंदर' अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस