• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Anasuya Sengupta creates history becomes first Indian actor to win Best Actress at Cannes
Last Modified: शनिवार, 25 मई 2024 (12:19 IST)

Cannes 2024 : अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Anasuya Sengupta creates history becomes first Indian actor to win Best Actress at Cannes - Anasuya Sengupta creates history becomes first Indian actor to win Best Actress at Cannes
Anasuya Sengupta created history: 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता ने इतिहास रच दिया है। अनसूया इस प्रतिष्‍ठ‍ित फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अनसूया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए मिला है। 
 
'द शेमलेस' का निर्देशन बुल्गारियन फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है। इस फिल्म की कहानी दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनसूया एक सेक्स वर्कर की भूमिका में हैं, जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है।
 
अनसूया ने अपना यह अवॉर्ड दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया है। उन्‍होंने अवॉर्ड लेने के बाद अपने भाषण में कहा, 'सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।'
 
कौन हैं अनसूया 
मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली अनसूया सेनगुप्‍ता ने मुंबई में एक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह वर्तमान में गोवा में रहती हैं। अनसूया नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा मसाबा' का सेट भी डिजाइन कर चुकी हैं। अनसूया ने जादवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 
 
बता दें कि अनसूया के अलावा, दो भारतीय फिल्में 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' और 'बन्नीहुड' ने भी इस साल के कान में 'ला सिनेफ सेलेक्शन' में पहला और तीसरा स्थान हासिल किया है। 
ये भी पढ़ें
Cannes Film Festival 2024 : पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine as Light का हुआ शानदार प्रीमियर