kundali milan

Prime Ministers Of India

Mon, 30 Nov 2026

Notifications




इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?BJP suffers big setback in Manipur : मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका लगा है। इंफाल पूर्वी जिले के खुंद्राकपम मंडल में पार्टी के 93 पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व और राज्य सरकार पर उनकी अनदेखी करने तथा जरूरी सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है। इसने मणिपुर भाजपा के भीतर चल रही नाराजगी को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। मणिपुर में भाजपा के सामने संगठनात्मक असंतोष का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सेनापति जिले में भी पार्टी के 28 नेताओं और सक्रिय सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया था।

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?Uddhav Thackeray against Delimitation Bill : परिसीमन विधेयक को लेकर देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच विपक्षी दलों ने इसके संभावित परिणामों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी परिसीमन बिल का विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग के गठन से लेकर उसमें सदस्यों की नियुक्ति तक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रभाव है। उनके मुताबिक, पूरी प्रक्रिया की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है और अब इसे केवल औपचारिक रूप देने की कोशिश की जा रही है।