PM Narendra Modi with Team India T20 World Cup : 29 जून को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतकर जब टीम इंडिया अपने स्वदेश वापस लौटी तब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बात की और उन्हें बधाई दी, बताया कि उन्हें कितना गर्व है अपने खिलाड़ियों पर जिन्होंने दुनिया में एक बार फिर भारतीय क्रिकेट का लोहा मनवाया और बारबाडोस के मैदान में झंडा गाड़ा।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप से जल्द बाहर होने के बाद टीम को फिर से एकजुट होने के लिए कुछ समय की जरूरत है। उन्होंने साथ ही 2026 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी वापसी को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई।