Daily Horoscope

Kids Stories Best 10 Motivational Small Stories 121120300034_1.html%252523:~:text=

Fri, 20 Nov 2026

Notifications

रंगीली चिड़िया

रंगीली चिड़िया

Wednesday,November 18, 2026



इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातेंIndira Gandhi Birth Anniversary 2026: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का संघर्ष, राजनीतिक सफर और ऐतिहासिक फैसलों की पूरी कहानी भारत के राजनीतिक इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में दर्ज है, जिनके फैसलों ने देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को गहराई से प्रभावित किया। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनके कार्यकाल में कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं हुईं, जिन्होंने न केवल भारत की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया, बल्कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास पर भी गहरी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं उनके जन्म, परिवार, शिक्षा, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, राजनीतिक सफर, उपलब्धियों और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विस्तार से...

रंगीली चिड़िया

रंगीली चिड़ियाएक थी चिड़िया, रंगबिरंगी, लाल, नीले, हरे, गुलाबी पंखों वाली। पंख चमकीले भी थे और भड़कीले भी। चोंच पीले रंग की थी, नुकीली सुंदर सी। उसकी जान-पहचान वाले पंछी उसे रंगीली चिड़िया कहते थे। वह पेड़ की खोह में बने एक घोसले में अपने नन्हें चूजों के साथ रहती थी। चूजे दिनभर चिक-चिक चिकर चें-चें-चें करते रहते थे। भोर होती तो चिड़िया घोसले से निकलती उड़कर जाती और किसी आंगन छत या किसी गलियारे से दाने अपनी चोंच में दबाकर लाती और चूजों को खिलाती। आज जैसे ही सूरज निकला वह फुर्र से उड़ी और रमेसा के घर की छत की मुंडेर पर जा बैठी। छत पर थोड़े से चावल के दाने बिखरे थे। चिड़िया ने इधर-उधर देखा फिर छत पर कूद गई। वहां पर बिखरे पड़े दाने चोंच से उठाए और लप्प से निगल लिए।