1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कहानी
  4. Kids Story

बाल कहानी : बूढ़े आदमी का छिपा खजाना

old man story
एक बार एक बूढ़ा व्यक्ति मृत्यु के कगार पर था। उनके पुत्र बहुत आलसी थे। 
 
बूढ़े ने सोचा मेरे मृत्यु के बाद उनका क्या होगा? 
 
उसने सभी को पुत्रों को बुलाया और कहा, मैंने मैदान में एक बड़ा खजाना गाड़ दिया है। 
 
कुछ दिनों बाद बूढ़े व्यक्ति की मृत्यु हो गई। 
 
तब उनके पुत्रों ने खेत में खजाने की बहुत खोज की, लेकिन असफल रहे। 
 
तब गांव के एक बूढ़े आदमी द्वारा उन्हें खेत में बीज बोने की सलाह देने पर उन्होंने कुछ बीज बोए। 
 
कुछ समय के पश्चात उन्हें गेहूं की बंपर फसल मिली। उन्हें यह सोने की तरह लग रहा था। यही बूढ़े आदमी का छिपा हुआ खजाना था।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें