Hanuman Chalisa

Gujarat Assembly Election 2017

Sun, 22 Nov 2026

Notifications




नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौतेNepal's Prime Minister Balendra Shah's visit to India : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 2 दिवसीय भारत दौरे पर आज दिल्ली पहुंचे हैं। यह उनका पहला द्विपक्षीय दौरा है। वे आज शाम विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह की द्विपक्षीय बैठक होगी। इसके बाद दोनों नेता भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बालेंद्र शाह की द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों भारत-नेपाल संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करने के साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।