1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujrat election results : 10 Mla wins by highest margin

गुजरात में बड़े अंतर से जीतने वाले 10 विधायक

Gujrat election results
गुजरात में कांग्रेस ने भले ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 80 (कांग्रेस की 77) सीटें जीतने में सफल रही हो, मगर बड़े अंतर से जीतने वाली सीटों की बात करें तो शीर्ष 10 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। इस सूची में शामिल सभी विधायक भाजपा के ही हैं।
 
विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से चुनाव जीतने वाले भाजपा नेता भूपेन्द्रभाई पटेल हैं, जिन्होंने घाटलोडिया सीट से 1 लाख 17 हजार 750 वोटों से जीत दर्ज की। यह सीट पूर्व मुख्‍यमंत्री आनंदी बेन पटेल की है, जो इस बार चुनाव नहीं लड़ीं। पिछली बार उन्होंने 1 लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। 
 
आइए जानते हैं वे 10 विधायक, जिन्होंने बड़ी जीत दर्ज की...
1. भूपेन्द्र भाई पटेल, घाटलोड़िया (भाजपा) :  1 लाख 17 हजार 750
2. अंजनाबेन पटेल, चोर्यासी (भाजपा) : 1 लाख 108 हजार 19
3. हर्षभाई संघवी, मजुरा (भाजपा) : 85 हजार 827
4. राकेश भाई शाह, एलिसब्रिज (भाजपा) : 85 हजार 205
5. विनोद भाई मोरडिया, कतारगांव (भाजपा) : 79 हजार 230
6. सुरेश भाई पटेल, मणिनगर (भाजपा) : 75 हजार 199
7. अरविंद पटेल, साबरमती (भाजपा), : 68 हजार 810
8. कौशिकभाई पटेल, नारणपुरा (भाजपा) : 66 हजार 2015
9. प्रदीपसिंह जाड़ेजा, वटवा (भाजपा) : 62 हजार 380
10. मुकेश पटेल, ओलपाड़ (भाजपा) : 61 हजार 812
अगला लेख
ब्रह्मपुत्र में प्रदूषण, लोकसभा में उठा मामला