1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujarat assembly, Gujarat assembly elections, women legislator

इस बार गुजरात विधानसभा पहुंचीं 13 महिलाएं

Gujarat assembly
अहमदाबाद। गुजरात में इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में कम महिलाओं को मुकाबले में उतारा और नई विधानसभा में उनकी संख्या घट गई है।
 
इस बार 13 महिलाएं- भाजपा से नौ और कांग्रेस से चार, विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं जबकि 2012 में 16 महिलाएं चुनी गई थीं। भाजपा और कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में क्रमश: 12 और 10 महिलाओं को उतारा था।
 
वर्ष 2012 के चुनाव में दोनों मुख्य दलों ने 33 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने 19 को और कांग्रेस ने 14 को चुनावी मुकाबले में उतारा था। विजेताओं में 12 भाजपा से और चार कांग्रेस से थीं। (भाषा)
अगला लेख
ओकिनावा अगले दो माह में पेश करेगी ई-बाइक