सम्बंधित जानकारी
- Bahraich violence : बहराइच हिंसा के आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर, PWD ने दी 3 दिन की मोहलत, अब तक कुल 84 गिरफ्तार
- इमरान मसूद का बीजेपी पर आरोप, कहा सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने की
- बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब का एनकाउंटर, रामगोपाल मिश्रा को मारी थी गोली
- आकर्षण का केंद्र बन गए करोड़ों के भैंसे, नस्ल सुधार के काम आ रहा है सीमन
- बहराइच में 4 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, पुलिस ने की अफवाहों से बचने की अपील
बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Badaun Crime News: उत्तरप्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले में 7 वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।
बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गई बच्ची अचानक लापता हो गई। उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे और रात में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में एक खंडहर मकान में मिला।ALSO READ: फ्रांस में 72 साल की महिला के साथ वर्षों तक सामूहिक बलात्कार कांड ने उजागर की पशुता
आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम के अलावा पुलिस के कई दल गठित किए गए और आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे बीनपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई है और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में मनोज नाम का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ALSO READ: ठाणे में नाबालिग से बार-बार बलात्कार, मई से रेप कर रहा था 28 वर्षीय आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए रात में ही एसओजी समेत कई पुलिस दलों को लगाया गया था। रात में ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसके आधार पर आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।
सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस और आरोपी के बीच बीनपुर रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें मनोज नाम का कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: बंगाल के गवर्नर ने बलात्कार और हत्या की घटना को बताया सबसे शर्मनाक पल
उन्होंने बताया कि आरोपी जाने आलम ने एक खंडहर हो चुके मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब लड़की चिल्लाने लगी तो उसने पहले लड़की के सिर को दीवार पर कई बार मारा और फिर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल पाएगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
