1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Minor raped repeatedly in Thane, 28 year old accused arrested

ठाणे में नाबालिग से बार-बार बलात्कार, मई से रेप कर रहा था 28 वर्षीय आरोपी

Maharashtra news
Maharashtra crime news: महाराष्ट्र के ठाणे (minor raped in Thane) में एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म एवं पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भिवंडी के न्यू आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसके परिवार से बार-बार मिलने आने लगा, जब लड़की के माता-पिता बाहर गए थे तब वह घर आया और कथित तौर पर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ALSO READ: अब उत्तराखंड में नर्स के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचला चेहरा, आरोपी गिरफ्तार
 
अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ और सोमवार को जब लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी एवं धमकी दी। ALSO READ: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर कार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया
 
उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
New Vehicle Scrappage Policy : आपकी पुरानी कार नहीं बेकार, नई खरीदने पर मिलेगी बंपर छूट