सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या, निकालने वाले थे भगवा यात्रा
- ट्रेन में युवती का 2 हिस्सों में कटा शव मिला, हाथ और पैर गायब
- खिलचीपुर MLA के पोते ने इंदौर में दी जान, प्रेम प्रसंग का संदेह
- Indore Crime News: इंदौर में हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
- दोस्ती से इंकार, लड़की को लगाया भिखारी के खून का इंजेक्शन
इंदौर में आदिवासी छात्र को गुंडों ने पीटा, बंधवाए जूते के लैस
Indore crime news : इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में एक आदिवासी छात्र के साथ कुछ लोगों ने शर्मनाक हरकत कर दी। आरोपियों ने ना सिर्फ छात्र की जमकर पिटाई की बल्कि उससे जूते के लैस भी बंधवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह साढ़े 7 बचे छात्र के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह भोलाराम उस्ताद मार्ग पर खड़ा था। आरोपियों ने उस पर बाइक चढ़ाने की कोशिश। टोकने पर उससे जमकर मारपीट की गई। एक आरोपी ने उससे जूते के लैंस भी बंधवाएं।
सुबह 11 बजे जब पीड़ित मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने वीडियो डिलीट करवाए। उसने बताया कि वह आदिवासी है तो पुलिस ने कहा कि आरोपी को छोड़ी पता था कि तुम आदिवासी हो।
वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस पर दबाव बढ़ा तो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। एक आरोपी रीतेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस भी निकाला। वह लिस्टेड गुंडा है और उसके खिलाफ पहले से 11 प्रकरण दर्ज है।
