असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाते हैं और देश का विरोध करते हैं...
Amit Shah targets Rahul Gandhi in Assam : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज असम के गुवाहाटी में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खबरों के अनुसार, गृहमंत्री शाह ने संसद के मकर द्वार पर एलपीजी की कमी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रवैए की निंदा की। उन्होंने राहुल गांधी पर देश और संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था है और वहां इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं और विरोध प्रदर्शन करते हैं।
अमित शाह ने की राहुल गांधी के रवैए की निंदा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में आज एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गृहमंत्री शाह ने संसद के मकर द्वार पर एलपीजी की कमी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रवैए की निंदा की। उन्होंने राहुल गांधी पर देश और संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था है और वहां इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
देश की छवि दुनिया में खराब होती है
अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कभी-कभी संसद के दरवाजे पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं और विरोध प्रदर्शन करते हैं। शाह ने कहा कि इससे देश की छवि दुनिया में खराब होती है। गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, कभी-कभी वह (राहुल गांधी) संसद के द्वार पर बैठकर चाय और पकौड़े खाते हैं। क्या उन्हें यह एहसास नहीं है कि नाश्ता करने के लिए सही जगह कौन सी है?
संसद हमारे लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था है। वहां बैठकर विरोध प्रदर्शन करना भी लोकतांत्रिक तरीका नहीं है लेकिन आपने तो विरोध प्रदर्शन से भी दो कदम आगे बढ़कर काम किया है। 12 मार्च को राहुल गांधी संसद के मकर द्वार प्रवेश द्वार पर हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई, जिनमें वह अपने साथियों के साथ चाय और नाश्ता करते हुए दिखाई दे रहे थे।
विरोध करने की भी एक मर्यादा होती है
अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के युवा विंग द्वारा शर्ट उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन उन्होंने AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि AI समिट भारत को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक वैश्विक मंच था, न कि निजी राजनीति करने की कोई जगह।
इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ
माफी मांगने के बजाय राहुल गांधी ने यह कहा कि जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया है, वे शेर-दिल हैं। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब भारत का ही विरोध करना शुरू कर दिया है। शाह ने यह भी कहा कि संसद में बहस से बचना और बाहर इस तरह की गतिविधियां करना लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है।
गृहमंत्री ने कहा कि जब दुनियाभर के लोग भारत की ताकत और युवाओं की क्षमता देखने आते हैं, तब इस तरह के कदम देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेज हो गया है। इसी बीच 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत की।
गृहमंत्री ने की CM हिमंत की सराहना
केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में असम के स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है।
Edited By : Chetan Gour