शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Union Minister Amit Shah's Gujarat visit
Last Modified: गांधीनगर (गुजरात) , बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (13:21 IST)

अमित शाह ने कहा- 'भारत टैक्सी' का होगा विस्तार, ओला और उबर को मिलेगी कड़ी टक्‍कर

Union Minister Amit Shah's Gujarat visit
Union Minister Amit Shah's Gujarat visit : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में 'भारत टैक्सी' को लेकर घोषणा की कि देश के पहले सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म 'भारत टैक्सी' का विस्तार अब देश के छोटे शहरों, कस्बों और गांवों तक किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी की शुरुआत के बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि आने वाले दिनों में कुछ और कोऑपरेटिव को लांच किया जाएगा। शाह ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के आने से अन्य निजी टैक्सी एग्रीगेटर्स ने अपने किराए में 30 फीसदी तक की कमी की है।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में 'भारत टैक्सी' को लेकर घोषणा की कि देश के पहले सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म 'भारत टैक्सी' का विस्तार अब देश के छोटे शहरों, कस्बों और गांवों तक किया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी की शुरुआत के बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि आने वाले दिनों में कुछ और कोऑपरेटिव को लांच किया जाएगा। शाह ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के आने से अन्य निजी टैक्सी एग्रीगेटर्स ने अपने किराए में 30 फीसदी तक की कमी की है।

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवर (सारथी) ही असली मालिक और शेयरधारक हैं, जिससे उनका शोषण बंद हुआ है और उनकी आय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार खुदरा मजदूरी करने वाले लोगों, बढ़ई, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के लिए भी सहकारी समितियां बनाएंगी।
शाह के अनुसार, सहकारिता ही वह सशक्त माध्यम है जो किसानों, महिलाओं, पशुपालकों और गरीब मजदूरों को आत्मनिर्भर बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

शाह ने कहा कि मंथन बैठक का उद्देश्य 2047 में भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है। सिर्फ अर्थतंत्र के आंकड़े एक पूर्ण विकसित देश की कल्पना नहीं होते एक पूर्ण विकसित भारत का अर्थ है कि 140 करोड़ लोग सम्मान के साथ जी सकें, ऐसी व्यवस्था करना है।
गौरतलब है कि भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी (को-ऑपरेटिव) आधारित राइड हेडिंग प्लेटफॉर्म है। 5 फरवरी को दिल्ली में अमित शाह ने भारत टैक्सी को औपचारिक तौर पर लांच किया था। यह ऐप 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में उपलब्ध है, जो ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लेता है और यात्रियों को पारदर्शी, सुरक्षित, व बिना सरचार्ज वाली सेवा प्रदान करता है। इसका उद्देश्य ओला (Ola) और उबर (Uber) जैसी निजी कंपनियों को टक्कर देना है। 
Edited By : Chetan Gour